रामगढ़, जून 24 -- मांडू। निज प्रतिनिधि। मांडू थाना पुलिस को लंबित वारंटों के निष्पादन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 22/2016 में करीब एक दशक से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों में मांडूडीह निवासी दीपक कुमार उर्फ डब्लू एवं शुभम कुमार शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर मांडू थाना पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन तथा फर...