हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग प्रतिनिधि पिछले 10 वर्षों से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट का आयोजन नहीं होने के विरोध में आज अभ्यर्थियों ने हजारीबाग जिला में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जिला परिषद चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि झारखंड के 25 साल के इतिहास में यह परीक्षा केवल दो बार, 2013 और 2016, आयोजित की गई है। 2016 के बाद से कोई भी जेटेट परीक्षा नहीं हुई है।2024 में फॉर्म भरवाने के बाद नियमावली को रद्द कर दिया गया था, जिसमें 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही करार दिया है। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में जेटेट का आयोजन सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.