सीवान, जून 1 -- महाराजगंज/बड़हरिया, एक प्रतिनिधि। बड़हरिया प्रखंड की कुड़वां पंचायत अंतर्गत कुवहीं गांव में पिछले लगभग 10 वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में गांव की मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक पानी जमा रहता है। इससे किसानों, मजदूरों, दुकानदारों तथा स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। जलजमाव के कारण सड़कें कीचड़युक्त और फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- सजुआ गांव के वार्ड-5 में सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़, आवागमन में परेशानी ग्रामीणों का क...