बाराबंकी, मार्च 25 -- रामनगर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहड़रा मोड़ पर पानी निकासी के लिए बनी पुलिया समय के साथ इतनी नीचे हो गई है कि बारिश के दिनों में इसके ऊपर से सरयू का पानी निकल जाता है। जिससे क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहडरा के साथ कई गांवों में सरयू का पानी फैल जाता है। पिछले 10 वर्षों के इंतजार के बाद अब इस पुलिया के बनने की उम्मीद जग गई है। तराई इलाके की महत्वपूर्ण पुलिया बनने के बाद करीब पांच हजार आबादी को फायदा होगा और जलभराव से आने वाली दिक्कतें खत्म होंगी। ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत लहडरा के समीप सड़क के मोड़ से सीतारामपुरवा, बुधई पुरवा होकर नामीपुर सिरौली मार्ग गया है। जिस पर मुड़ते ही यह पुलिया लंबे समय से जल निकासी के काम नहीं आ रही थी। ग्रामीण इसकी मांग वर्षों से कर रहे थे क्योंकि बरसात में पानी भरने के चलते सड़क डूब जाती थी और रा...