पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। मासूम बालिका के साथ फेरी लगाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर किशोरी के पिता और चाचा ने आरोपी के घर जाकर उसकी पिटाई कर दी। मामला बिगड़ता,इससे पूर्व किसी ने पूरे घटनाक्रम की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को थाने ले आई। मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सीओ सिटी ने भी कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली। देर रात तक कोतवाली में भीड़ जुटी रही। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि शनिवार को मोहल्ला पकड़िया निवासी शिब्बू पुत्र सफीउल्लाह ठेली पर कॉस्मेटिक का सामान बेचने के लिए उसके मोहल्ले में आया था। उक्त ठेली पर उसकी प...