गौरीगंज, मई 2 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालक तीन दिन से लापता हो गया है। पुलिस ने केस दर्जकर बालक की तलाश शुरू की है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र बीते 29 अप्रैल को धर्मगदपुर बाजार गया था। लेकिन वह बाजार से वापस घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिससे परिवार के लोग परेशान हैं। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्जकर बालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...