कौशाम्बी, जून 22 -- कौशाम्बी थाना पुलिस ने रविवार को 10 लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक सलाम मोहम्मद ने बताया कि बड़ा गढ़वा निवासी शिमला देवी पत्नी रामबाबू को उसके घर से ही पकड़ा गया है। मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी महिला को थाने से ही निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...