जहानाबाद, मई 3 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाने की पुलिस ने सूरजदेव नगर गांव में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद की है, जबकि कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त गांव में शराब की खरीद व बिक्री की जा रही है। जिसके उपरांत छापेमारी दल का गठन कर वहां छापेमारी कराई गई। छापेमारी के दौरान कईल बिंद के घर के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई है। हालांकि पुलिस को आते देख कारोबारी भागने में सफल रहा। उक्त कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- छापेमारी में गिरफ्तार, मुख्य आरोपित फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...