खगडि़या, जुलाई 30 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलेय गांव से 10 लीटर देसी शराब बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलई गांव निवासी कल शर्मा के पुत्र बबलू शर्मा एवं अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बबलू शर्मा अवैध रूप से देसी शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त था, जबकि उसका भाई अर्जुन शर्मा शराब के नशे की हालत में पाया गया।थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिलेय गांव में छापेमारी की। इस दौरान बबलू शर्मा के घर से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उप...