हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को पकड़ा है। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि लामाचौड़ चौराहे के पास रहने वाली एक महिला के पास बड़ी मात्रा में कच्ची शराब होने की मुखबिर ने सूचना दी थी। पुलिस ने महिला की झोपड़ी में तलाशी ली तो प्लास्टिक के गैलन में दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान चन्द्र किरन निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान राजपुरा निवासी सूरज शर्मा को 48 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...