उरई, अप्रैल 14 -- कालपी। संवाददाता क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह के निर्देश पर थाना आटा क्षेत्र के ग्राम इटौरा में पुलिस टीम के द्वारा 10 लीटर नाजायज शराब समेत महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इलाकाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम इटौरा चौराहे की ओर जा रही थी। जैसे ही पुलिस टीम कबूतरा डेरा मोड़ के पास पहुंचे तो एक महिला हाथ में पिपिया लिए बैठी दिखाई दी। पुलिस वालों को देखकर जाने लगी। पुलिस ने रोका टोका तो महिला नहीं रुकी।तभी महिला सिपाही की मदद से कबूतर डेरा रोड बिजली के खंबे के सामने पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई। तो महिला ने अपना नाम के अलावा निवासी कबूतरा डेरा बबीना थाना कदौरा बताया ।तलाशी से हाथ में लिए पिपिया तरल पदार्थ से भरी हुई बरामद हुई जिसका ढक्कन खोलकर सूंघा व महिल...