मधुबनी, अगस्त 19 -- मधुबनी। जिले के दस आवास लाभुकों को सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को चाबी सौंपेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन लाभुकों को उनके द्वारा चाबी सौंपी जायेगी। वहीं अन्य दस लाभुकों को आवास किस्त की रिाश भुगतान के लिए कार्यादेश दिया जायेगा। इस आयोजन की तैयारी के लिए बुधवार को लाभुकों की संचिकाओं को तैयार करने का काम होता रहा। पांच नए लाभुकों को भी कार्यादेश दिया जायेगा। अन्य किस्त की राशि का भुगतान लाभुकों को किया जायेगा। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि इस आयोजन के लिए सांसद, एमएलसी, विधायक, जिप अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आवास योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद को मिले, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...