पाकुड़, फरवरी 25 -- ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय, पाकुड़ के प्रांगण में जिला पशुपालन कार्यालय, पाकुड़ द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योजना के तहत चयनित 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी प्रजनन इकाई का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों को स्वरोजगार के साथ-साथ आय वृद्धि का सशक्त माध्यम प्राप्त होगा। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अधिकारियों ने लाभार्थियों को पशुओं के उचित देखभाल, टीकाकरण एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धति अपनाने की सलाह दी, ताकि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में जिला पश...