देवघर, अप्रैल 7 -- सारठ,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार कल्याण विभाग (आईटीडीए) की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मंगलवार को प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर सारठ में 10 लाभुकों के बीच 40 सुकरी,10 सुकर, टब एवं दवाई और अनाज का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना से लाभुक पशुपालक सुकर पालन कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। लाभुक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो पाएंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शालिग्राम मंडल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, पशु चिकित्सा कर्मी के अलावे‌ सभी पशुपालक लाभुक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...