नई दिल्ली, अगस्त 12 -- टाटा मोटर्स ने अपनी नेक्सन SUV पर ओणम डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी इस महीने लिमिटेड दिनों के लिए इस SUV पर 72,500 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ केरल के ग्राहकों को मिलेगा। ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा। हालांकि, कंपनी डिस्काउंट का फायदा पूरे अगस्त तक देगी। बता दें कि अगस्त में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग बेनिफिट दिए जा सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.39 लाख रुपए है। बता दें कि देश में इसकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।टाटा नेक्सन के वैरिएंट वाइज फीचर्स टाटा नेक्सन स्मार्टइसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें इसके फीचर्स की ...