मधुबनी, जून 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जी-रामजी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना की शुरुआत आगामी पहली जुलाई से होने जा रही है। योजना के प्रारंभिक चरण में देश के 100 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें इस जिले को भी शामिल किया गया है। इस योजना के लागू होने के साथ ही जिले के ग्रामीण मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इसके तहत ग्रामीण सड़क, नाला निर्माण, जल संरक्षण, तालाबों का जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन, खेल मैदान तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य कराए जाए...