देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। युवक से रंगदारी मांगने व फायरिंग की कोशिश मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नगर के विलियम्स टाउन निवासी पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि 22 मार्च की रात करीब 9:30 बजे अपने वाहन से नीलकंठ विहार अवस्थित अपने मित्र से मिलने जा रहे थे। उसी दौरान हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाए सागर राउत, परमेश राउत और 5-6 अन्य लोग काले रंग की स्कॉर्पियो से उतरकर वाहन रोक ली। आरोप है कि वाहन रोकने के बाद आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर सागर राउत ने पिस्टल निकालकर फायरिंग करने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़ित वहां से जान बचाकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद एक मोबाइल नंबर से उन्हें धमकी दी गई और मामले की जानकारी किसी को न देने की चेतावनी दी गई। मामले में प्राथमिकी द...