10 लाख जीविका दीदी के घरों का बिजली बिल जीरो होगा, सम्राट चौधरी का रक्षाबंधन पर एक और ऐलान
पटना, अगस्त 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि बिहार की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। इनके घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे परिवार का बिजली बिल शून्य (जीरो) हो जाएगा। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन पर बिहार की बहनों के लिए यह उपहार है। आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की जीविका दीदियों को पीएम सूर्य घर योजना के गिफ्ट दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने राज्य की 10 लाख जीविका दीदी को सौर ऊर्जा से जोड़ने का संकल्प लिया है। 31 मार्च तक इनके घरों पर रूफटॉप सोलर लगाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सोलर पैनल लगने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.