गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मानेसर की एक निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर को फेसबुक पर लॉटरी का विज्ञापन देखना भारी पड़ गया। ठगों ने रजिस्ट्रेशन और जीएसटी के नाम पर युवक के खाते से करीब एक लाख 45 हजार 99 रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले सत्यम कुमार तिवारी ने बताया कि वह मानेसर सेक्टर-एक में रहता है और एक निजीकंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। 15 मार्च को फेसबुक चलाते समय उन्हें एक लॉटरी का विज्ञापन दिखा। जैसे ही उन्होंने उस पर क्लिक किया, उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उनकी दस लाख रुपये की लॉटरी लगी है। जालसाजों ने पीड़ित को झांसा दिया कि लॉटरी की रकम निकालने के लिए उन्हें कुछ नियम ...