हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। जिले में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कुशीनगर निवासी सपन यादव अस्थाई रूप से कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आलूथोक निकट बावन चुंगी रहती हैं। वर्तमान में हरदोई के मानपुर क्षेत्र में सहायक अध्यापक हैं। आरोप है कि अनंगपाल सिंह निवासी टेनी, थाना टड़ियावां ने उन्हें अखंड भारत मार्केटिंग कंपनी (एबीएमपीएल) में निवेश कराने का झांसा दिया। आठ प्रतिशत मासिक लाभ का लालच देकर कुल 10 लाख निवेश कराए।पीड़िता का कहना है कि उन्होंने नवंबर 2024 में 5 लाख चेक से और जनवरी 2025 में 5 लाख ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया। शुरुआत में कुछ समय तक लाभ का भरोसा दिया गया पर फरवरी के बाद भुगतान बंद हो गया। आरोप है कि जब उन्होंने अपना मूलधन मांगा तो आरोपी का दिया गया चेक बाउंस ...