देवघर, जुलाई 14 -- देवघर प्रतिनिधि। बिहार के बेतिया जिले में 10 लाख रुपए की ठगी के मामले में बेतिया पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दबोचा गया व्यक्ति जामताड़ा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। उसके आधार पर बिहार पुलिस देवघर पुलिस के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से इंकार किया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, बेतिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से जमीन के नाम पर गोल्ड लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपए की ठगी की गई थी। ठगी के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर बेतिया ...