कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- तहसील परिसर में उधार दिए गए 10 लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने युवक को पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने महमूदपुर मनौरी निवासी शिव केसरवानी उर्फ अरुण कुमार को गवाहों के सामने 10 लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी रकम वापस नहीं कर रहा था। आरोप है कि मंगलवार दोपहर चायल तहसील गेट के पास जब देवेंद्र ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी भड़क उठा। उसने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। इससे पहले 21 अप्रैल को भी आरोपी पर इसी तरह धमकाने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचा...