औरैया, मार्च 14 -- अछल्दा। दिबियापुर के रानानगर निवासी आकांक्षा ने पति विशाल बाबू समेत कई ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2019 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये व मकान की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और नौ अक्टूबर 2025 की रात गला दबाकर हत्या का प्रयास करते हुए घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास व दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...