10 रु के पाउच में 20 ग्राम कम निकला डिटर्जेंट, शख्स ने 3 साल कानूनी लड़ाई लड़ी और फिर.
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- संतोष कुमार चमोली, देहरादून ग्राहक जागरूक हो तो वह बड़ी से बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी को भी सबक सिखा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया रामनगर के 84 वर्षीय ज्ञान चंद्र गर्ग ने। उन्होंने दस रुपये के पाउच में 20 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर कम मिलने पर तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। उनकी ओर से पेश दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर राज्य उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ज्ञान चंद्र गर्ग ने 22 सितंबर 2020 को रामनगर में एक दुकान से 10-10 रुपये के सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट के पांच पैकेट खरीदे। इन पर बड़े-बड़े अक्षरों में वजन 90 ग्राम लिखा था। ज्ञान चंद्र खुद व्यापारी हैं तो उन्हें पाउच का वजन कम प्रतीत हुआ। तौल करने पर वजन 70 ग्राम निकला। यह भी पढ़ें- देहरादून में 103 होम स्टे पर सख्त एक्शन, रजिस्ट्रेशन किया गया कैंसिल;...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.