नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पेनी स्टॉक सुपर टेनरी मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गया है। सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 20 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी के साथ 7.64 रुपये पर पहुंच गया। 5 दिन में सुपर टेनरी के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 30 मार्च से लेकर अब तक यह पेनी स्टॉक 45 पर्सेंट से ज्यादा उछल गया है। सुपर टेनरी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.11 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 80 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनीसुपर टेनरी (Super Tannery) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2008 में अपने निवेशकों को 1:1 के रे...