मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरनगर सदर ब्लॉक के गांव पचेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय पचैंडा कलां प्रथम में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय की शिक्षिका पर कक्षा के अन्य छात्र के 10 रुपये चोरी करने पर छात्रा की पिटाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पिटाई से आहत होकर ही छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है। परिजनों ने देर शाम थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने भी विद्यालय के शिक्षकों पर विभागीय जांच के लिए समिति का गठन किया है。 यह भी पढ़ें- Hapur News: छात्र की पिटाई का लगाया आरोप, हाथ में फ्रैक्चर होने का दावाघटना का विव...