नई दिल्ली, जून 24 -- एफएसएसएआई के नये दिशा निर्देश के अनुसार अब रेस्टोरेंट, ढाबा और कमर्शियली चाकू इस्तेमाल करने वालों को फूड ग्रेड लेवल का चाकू, छूरी, बर्तनों का इस्तेमाल करना होगा। कमर्शियल किचन में जंग लगे, टूटे या छूटे पेंट वाले चाकूओं का इस्तेमाल तुरंत बंद हो। ये तो रहीं रेस्टोरेंट और ढाबों जैसे कमर्शियल रसोई की बात, लेकिन अक्सर लोग घरों में भी सस्ती और ऐसी चाकूओं का इस्तेमाल करते हैं जो कुछ समय बाद ही खराब हो जाती है। उनमे जंग लग जाता है और इनकी धार भी कम हो जाती है। इस तरह की सस्ती, कम कीमत वाली चाकूएं सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। घर की रसोई में सस्ती चाकू यूज करने के कई नुकसान हैं। जानें आखिर कैसे 10 रुपये सस्ती चाकू आपको और परिवार को बीमार बना सकती है।लोहे वाली सस्ती चाकूओं के नुकसान काफी सारे घरों में मार्केट से मिलने वाल...