रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को पारदर्शी और त्रुटिरहित अनाज उपलब्ध कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय सभागार में रांची शहरी क्षेत्र के 10 राशन डीलरों को 4 जी ई पॉश (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंड ऑफ सेल) मशीनें वितरित कीं। मौके पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी और राशन डीलर उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य अंतिम छोर तक पारदर्शी तरीके से अनाज पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नई 4 जी ई पॉश मशीनें आधार प्रमाणीकरण, रियल-टाइम ट्रांजेक्शन और स्टॉक मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं, जिससे फर्जीवाड़ा और अनाज चोरी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.