नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Yogini Ekadashi Vrat 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एकादशी व्रत रखा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय आषाढ़ का महीना चल रहा है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत किया जाता है। योगिनी एकादशी पर बनने वाले शुभ और अद्भुत संयोग दिन का महत्व बढ़ा रहे हैं। हालांकि एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण व्रत की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। आइए जानते हैं कि जुलाई में योगिनी एकादशी व्रत कब मान्य होगा।योगिनी एकादशी व्रत 10 या 11 जुलाई कब होगा मान्य: पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 09 जुलाई 2026 को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर प्रारंभ होगी और एकादशी तिथि का समापन 10 जुलाई 2026 को दोपहर 01 बजक...