भागलपुर, जुलाई 28 -- तारापुर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तारापुर विधानसभा क्षेत्र को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। दोपहर में तारापुर के किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना पहुंचे मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के 10 चयनित आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित आदर्श थाना हरपुर का फीता काटकर लोकार्पण किया और असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लौना में उतरा। गार्ड ऑफ ऑनर और स्थानीय लोगों के स्वागत के बाद सीएम ने सरस्वती विद्या निकेतन लौना से 10 मॉडल विद्यालयों का रिमोट के जरिए उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, इंटरवेल के बाद छुट्टी; सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान उन्...