10 मिनट में बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी-स्पाइसी कुरकुरे, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएंगे पसंद
नई दिल्ली, जून 29 -- बाजार वाले कुरकुरे का पैकेट हम मिनटों में खत्म कर देते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को क्रिस्पी और स्पाइसी कुरकुरे खाना पसंद आता है। लेकिन बाजार की चीजें ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में क्यों न कुरकुरे घर पर ही बना लिए जाएं? जी हां, बाजार जैसे कुरकुरे घर पर भी बनाए जा सकते हैं और इसकी रेसिपी काफी आसान है। हम यह नहीं कह रहे कि स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा ही होगा, लेकिन अगर आप इसे उसी तरीके से बनाएंगी तो स्वाद काफी हद तक मिलता-जुलता आएगा। साथ ही, आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले और तीखापन कम या ज्यादा कर सकती हैं। चलिए फिर आपको रेसिपी बताते हैं। कुरकुरे के लिए सामग्री 1 कप चावल का आटा ½ कप बेसन 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच हल्दी ½ छोटा चम्मच चाट मसाला ½ छोटा चम्मच अजवाइन (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.