10 माह से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- चांडिल। तिरुलडीह पुलिस ने एक मामले में करीब 10 माह से फरार चल रहे पश्चिम बंगाल के बागमुंडी थाना के सरजमहातू स्थित टोला कुची के रहने वाले रमण गोराई के घर इश्तेहार चिपकाया। गत वर्ष नवंबर माह में पुलिस ने डोडा से भरे पिकअप वैन जब्त किया था। इसमें रमण गोराई फरार चल रहा था। इसके बाद न्यायालय ने रमण के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किया। इसे तिरुलडीह पुलिस ने तामिला कराया। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि एक माह के भीतर रमण न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: फरार दो नामजद आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.