रांची, फरवरी 13 -- अनगड़ा। स्वर्णरेखा जल बिजली परियोजना सिकिदिरी से 10 माह बाद बिजली का उत्पादन शुरू हो सकेगा। विगत वर्ष अप्रैल में ट्रेस रैक (एक प्रकार की जाली) टूटने के बाद से बिजली उत्पादन ठप था। ट्रेस रैक एक ऐसी जाली होती है जिससे नहर का पानी छनकर टरबाइन में जाता है। नवनियुक्त परियोजना प्रबंधक संजय सिंह ने पिछले छह माह से लगातार इसकी मरम्मती के लिए प्रयास करते रहे। परिणाम स्वरूप काम पूर्ण होने के बाद पावर हाउस अब बिजली उत्पादन के लिए तैयार है। इसके लिए देश के कई अग्रणी संस्थान से तकनीकी सहयोग मांगा गया। अंततः देश की अग्रणी संस्थान आईआईटी रुड़की ने इसका डिजाइन और ड्राइंग तैयार किया। इस काम में लगभग छह माह का समय लगा। इसके बाद कार्यस्थल पर 500 फीट उंची चट्टान की पहाड़ी पर स्ट्रक्चर खड़ा करना चुनौतीपूर्ण था। चट्टान को काटने और स्ट्रक्चर को ख...