दुमका, मार्च 9 -- पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय दुमका के मेन गेट के सामने संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में सोमवार को बस स्टैंड के परिसर में दुमका बस स्टैंड परिसर में मोटर मजदूर संघ, मालिक समिति और दुकानदार समिति की संयुक्त बैठक कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मार्च से दुमका पड़ाव से परिचालन होने वाली सभी बसों का परिचालन ठप रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...