भागलपुर, मार्च 8 -- बौंसी। निज संवाददाता जवाहर नवोदय विद्यालय शक्तिनगर में 10 मार्च को विद्यालय परिसर में फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बांका जिले के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को फीफा कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर परकटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू मौजूद रहेंगे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार पाण्डेय ने विधायक को आमंत्रण दिया। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों में फुटबॉल के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय में उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों के लिए पिछले वर्ष नोडल विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय को लगभग 1300 फुटबॉल प्राप्त हुए थे, जिन्हें इस सत्रांत तक वितरित किया जाना ...