पाकुड़, अप्रैल 6 -- जिला पुलिस प्रशासन ने अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। जून 2025 से 4 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष छापेमारी अभियान के तहत कुल 76 लाल वारंट और स्थायी वारंट के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ​महेशपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सर्वाधिक गिरफ्तारियां हुई है। ​पुलिस आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक सफलता महेशपुर और पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिली है। ​महेशपुर थाना 27 गिरफ्तारियां, ​पाकुड़ (मुफस्सिल) थाना 25 गिरफ्तारियां,​ हिरणपुर थाना 10 गिरफ्तारियां,​ लिट्टीपाड़ा थाना 07 गिरफ्तारियां,​ मालपहाड़ी ओपी 04 गिरफ्तारियां,​ नगर थाना 01 गिरफ्तारी,​ अमरापाड़ा थाना 01 गिरफ्तारी, पाकुड़िया से एक गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक निध...