आगरा, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ब्लॉक इकाई बरौली अहीर ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड को ज्ञापन दिया है। यहां उन्होंने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में समर कैंप का आयोजन हुआ था, जिसमें शिक्षामित्र व अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई थी। आज 10 महीने बीत गए हैं, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ है। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। इसी प्रकार एफएलएन प्रशिक्षण व बकाया एरियर का भुगतान लंबित है। मार्च का महीना खत्म होने को आया। यदि अभी भुगतान नहीं होता है तो फिर बहुत मुश्किल होगी। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर ने भुगतान की देरी पर खंड शिक्षाधिकारी और बिल बाबू पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष दारा सिंह, मनोज कुमार, यशपाल सिंह कु...