इंदौर, अप्रैल 29 -- राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गई। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी शिलांग पुलिस की लचर और सवालों के घेरे में आई जांच। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस की कार्यवाही में गंभीर खामियां थीं। कहीं धाराओं में गड़बड़ी तो कहीं गिरफ्तारी प्रक्रिया में लापरवाही।बाहर आई पर पूरी तरह खामोश जेल से बाहर निकलते वक्त सोनम बिल्कुल शांत और गुमसुम नजर आई। मीडिया के सवालों पर उसने एक शब्द तक नहीं कहा और सीधे अपने पिता के साथ वहां से चली गई। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वही पिता, जिन्होंने पहले सोनम से नाता तोड़ लिया था, अब उसकी जमानत के लिए शिलांग पहुंचे। उन्होंने 50000 रुपए का मुचलका भरा और एक होटल संचालक को भी जमानती बनाया। जेल से बाहर आन...