नई दिल्ली, अगस्त 26 -- ऑनलाइन फूड डिलीवर करने के लिए मशहूर इटरनल (पहले Zomato) के शेयर बुधवार को डिमांड में थे। भारी डिमांड की वजह से शेयर की कीमत 2% बढ़कर Rs.331.95 के 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। शेयर के 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो 16 अक्टूबर 2025 को Rs.368.40 पर था। यह शेयर के 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर है। वहीं, मार्च 2026 में शेयर की कीमत 212.55 रुपये पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। 52 हफ्ते के लो से शेयर 55% से ज्यादा उछल चुका है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? बीते जुलाई महीने में जोमैटो और ब्लिंकिट का संचालन करने वाली कंपनी इटरनल लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग चार गुना होकर 92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में ...