10 महीने की मासूम को मारकर सेप्टिक टैंक में फेंका, दूसरी बेटी पैदा होने पर बाप बना जल्लाद!
रजनीश पाण्डेय, मई 24 -- राजधानी दिल्ली में 10 महीने की मासूम बच्ची की पिता द्वारा हत्या कर दी गई। घटना बाहरी उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। पिता के हैवान बनने की वजह रही- घर में दूसरी बेटी का जन्म होना। पिता फिर से बेटी के आने से नाखुश था। इस कथित दुख में जल्लाद बने पिता ने 10 महीने की मासूम बच्ची को घर में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया और खुदको कानून के हाथों से बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। लेकिन अंत में उसकी पोल खुली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस से बचने के लिए गढी झूठी कहानी पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक, आरोपी दीपक के परिवार में मृतका मासूम के अलावा पत्नी और पांच साल की एक बेटी है। पांच साल की एक बेटी के पहले से होने के बाद अब वह दूसरी बेटी के होने के बाद से खुश नहीं था। दूसरी बेटी से मुक्ति पाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.