बरेली, मार्च 29 -- बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेर्टस ने 10 महीनों से मानदेय न मिलने पर रोष जताया। सभी ने अपनी मांगों का ज्ञापन शनिवार को सीडीओ को देकर जल्द भुगतान की मांग की। ज्ञापन में बताया कि उनकी नियुक्ति जून 2025 में सेवा प्रदाता कंपनी श्रृंगवेद बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर की गई थी। शासन की ओेर से जारी निर्देशों और प्री-प्राइमरी प्रोजेक्ट के तहत वे सभी एजुकेटर्स जून 2025 से मार्च 2026 तक लगातार स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्ति के बाद से लेकर अब तक उन्हें एक बार भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट है। इसके बाद भी वे नियमानुसार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन विभागीय और कंपनी की लापरवाही के कारण उनका पैसा अट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.