जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। साप्ताहिक नेत्र सर्जरी शिविर के आखिरी दिन मंगलवार को प्रकाश सेवा सदन हॉस्पिटल गोपालापुर में 10 मरीजों की आंखों का आपरेशन करके नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया। मरीजों को दवा देकर चश्मा पहनाया गया। कार्यक्रम में गरीबों और असहायों में कम्बल वितरित किया गया। कार्यकरम के मुख्य अतिथि बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह रहे। उन्होंने मरीजों को चश्मा पहनाकर कंबल वितरित किया। कहा कि डॉ.आलोक ज्ञानप्रकाश सिंह प्रति वर्ष नि:शुल्क शिविर संचालित कर गरीबों की सेवा करते हैं, यह एक पुनीत कार्य है। किसी की आंख में रोशनी देना महादान की श्रेणी में आता है। उन्होंने डॉ.आलोक सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ.रजनीश, चंद्रेश सिंह, भूमि विकास विभाग के चेयरमैन अजय सिंह, संत भगवान दास, अपना दल एस जिलाध्यक्ष ...