कानपुर, जनवरी 6 -- सरवनखेड़ा। सरवनखेड़ा ब्लॉक के लोहारी गांव में मनरेगा में धांधली करने का मामला सामने आया है। यहां 10 मजदूरों की फोटो अपलोड कर हाजिरी में 21 उपस्थित दिखाए गए हैं। लोगों को कहना है कि जो काम करने नहीं जाते हैं, उन्हें उपस्थित दिखाकर मजदूरी का भगुतान करके सरकारी धन हड़प किया जा रहा है। ग्राम पंचायत लोहारी गांव में जयपाल के खेत से डामर रोड तक नाली खोदाई का कार्य मनरेगा से हो रहा है। ये काम ग्राम पंचायत करा रही है। कार्यस्थल पर ही ऑनलाइन उपस्थित एनएमएस (नरेगा साफ्ट मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम) पर दर्ज करने का नियम है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फोटो सहित हाजिरी लगाने का नियम बनाया गया था। इसके बाद भी मजदूरों की ब्लर फोटो अपलोड कर ग्राम पंचायतों में धांधली हो रही है। लोहारी गांव में सोमवार को करीब 10, मजदूरों की फोटो एनएमएस सिस्टम पर अपल...