मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों का डेटा, सीटों की संख्या और परीक्षा केंद्रों की सूची 10 मई तक उपलब्ध करानी होगी। सीईटी-बीएड 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार ने शनिवार को विश्वविद्यालयों के साथ बैठक में यह निर्देश दिया। परीक्षा सात जून को होनी है। अभी तक लगभग 18 हजार आवेदन आए हैं।

बैठक के निर्देश ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में 17 मई तक सभी केन्द्रों की भौतिक जांच का निर्देश भी दिया गया। बैठक में पटना, मगध, पाटलिपुत्र, भागलपुर, जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

फ्लाइंग स्क्वाड टीम की तैनाती हर तीन केंद्रों पर फ्ला...