आगरा, अप्रैल 22 -- रेलवे ने जयपुर मंडल में रोड अंडर ब्रिज के काम के चलते कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त व रीशिड्यूल करने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि मथुरा जं.-जयपुर ट्रेन 10 मई को अलवर-जयपुर के बीच निरस्त रहेगगी। जयपुर-मथुरा जं. ट्रेन 10 मई को जयपुर-अलवर के बीच निरस्त रहेगी। इसके साथ ही लालगढ़-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस 10 मई को लालगढ़ से डेढ़ घंटा देरी से रवाना होगी। साथ ही मथुरा जं.-भिवानी ट्रेन 10 मई को मथुरा जं. स्टेशन से 2 घंटा 10 मिनट देरी से रवाना होगी। यात्री ट्रेनों की सही स्थिति जानकर स्टेशन पहुंचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...