देवघर, अप्रैल 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले आगामी 10 मई को वैद्यनाथधाम स्टेशन रोड स्थित होटल न्यू ग्रैंड के सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल में झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव 2026 में ललित यादव की शानदार जीत के लिए उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वेक्सो इंडिया के संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जीतेश राजपाल, संत माइकल एंग्लो विद्यालय के निदेशक डॉ. जय चंद्र राज एवं अन्य की उपस्थिति रहेंगे। ज्ञात हो रांची हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित यादव देवघर के ही रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...