बेंगलुरु, मई 30 -- कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में बड़े नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी कर रही है। निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है। शिवकुमार 3 जून 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ शुरू में 8 से 10 नए मंत्री भी शपथ लेंगे। पूरे मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में, यानी राज्‍यसभा चुनाव (18 जून) पूरा होने के बाद किया जाएगा।आज (30 मई) क्या होगा? शाम 4 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की औपचारिक बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस विधायक दल के सचिव ए. पाटिल की ओर से सभी विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार, बैठक शनिवार को शाम चार बजे विधान सौध के सम्मेलन कक्ष में होगी। यह घटनाक्रम राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा शुक्रवार को सिद्धरमैया क...