नई दिल्ली, फरवरी 12 -- जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयर गुरुवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 383.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के काफी करीब जा पहुंचे हैं। कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है और इसी के बाद स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 5 साल के भीतर मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को 10 बोनस शेयर बांट चुकी है। दोगुना से ज्यादा बढ़ा है कंपनी का मुनाफास्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold and Diamonds) का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 80.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर त...