हरदोई, अप्रैल 4 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के कीर्तियापुर गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अग्निकांड में करीब 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाने की कोशिश में गांव का एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया है। शनिवार दोपहर अचानक खेतों से धुआं उठते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग सबसे पहले किसान संजीव अग्निहोत्री के खेत में लगी, जिससे उनकी 3 बीघा फसल देखते ही देखते खाक हो गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी किसान वीरेंद्र अग्निहोत्री के खेत तक जा पहुँची। वीरेंद्र की भी 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बड़ी संख्या में जमा हुए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत क...