पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर सहित चांदपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार के दोपहर में अचानक आई तेज आंधी, बारिश से भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर झोपड़ीनुमा घर उड़ गए, जबकि पेड़ गिरने से कई घर और होटल क्षतिग्रस्त हो गए।तेज आंधी के कारण हरिनामाड़, बुढ़ीवीर, शाहपुर और चैनपुर इलाके में 11 हजार वोल्ट के तार पर पेड़ गिर गया, जिससे लगभग 10 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूट गए। बिजली कंपनी के अनुसार केजी स्कूल और कचहरी परिसर में 33 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ गिरने से शाहपुर-चैनपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन दिन भर बिजली रही गायब मरम्मत कार्य जारी है और शाम 6 बजे तक बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश में बिजली कंपनी को...